सज़ा पूरी करने के बाद अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान वापस भेजे गए 12 कैदी
अटारी-वाघा सीमा के रास्ते गुरुवार को 6 मछुआरों समेत 12 पाकिस्तानी कैदियों को वापस पाकिस्तान भेजा गया। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुणपाल सिंह ने बताया कि मछुआरे गलती से भारत में प्रवेश कर गए थे और वे अपनी सज़ा पूरी कर चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।
read more at लेटेस्टली


