हां, सड़क पर सोते हैं: PAK ऐक्ट्रेस के 'जावेद अख्तर को मुंबई में घर नहीं मिलता' कहने पर गीतकार
गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी अभिनेत्री बुशरा अंसारी के 'जावेद कुछ भी बोलते हैं...उन्हें तो मुंबई में किराए पर मकान भी नहीं मिलता' वाली टिप्पणी का जवाब दिया है। उन्होंने व्यंग में कहा, "हां...सड़क पर सोते हैं।" बकौल जावेद, उनकी पत्नी-अभिनेत्री शबाना आज़मी करीब 20-25 साल पहले एक फ्लैट खरीदना चाहती थीं लेकिन मुस्लिम होने के चलते घर नहीं मिला।
read more at News18 हिंदी


