Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जिस फंड का ज़िक्र है उसका हमसे कोई लेना-देना नहीं: मॉरीशस

short by अपर्णा कुमारी / on Wednesday, 14 August, 2024
मॉरीशस के फाइनेंशियल सर्विसेज़ कमीशन (एफएससी) ने कहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के खिलाफ हितों के टकराव के आरोपों में जिस ऑफशोर फंड का ज़िक्र किया है उसका मॉरीशस से कोई लेना-देना नहीं है। बकौल एफएससी, वह शेल कंपनियों को बनाने की इजाज़त नहीं देता। एफएससी का दर्जा मॉरीशस में सेबी के समान है।