Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंडनबर्ग को सेबी का नोटिस मिलने के बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई तेज़ी

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 2 July, 2024
अदाणी ग्रुप की कंपनियों से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर भारतीय बाज़ार नियामक सेबी द्वारा अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च को 'कारण बताओ नोटिस' भेजे जाने के बाद मंगलवार को अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज़ी आई। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर सर्वाधिक चढ़े और मंगलवार सुबह 10:44 बजे इसके शेयर 6.14% की उछाल के साथ ट्रेड करते दिखे।