हिंदू रीति से हुआ ज़ायेद खान की मां का अंतिम संस्कार, जनेऊ पहने व हाथ में मटका लिए दिखे
ऐक्टर संजय खान की पत्नी ज़रीन खान का हिंदू रीति-रिवाज़ के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान ज़रीन के बेटे ज़ायेद खान जनेऊ पहने और हाथ में मटका लिए हुए दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ज़रीन के अंतिम संस्कार के दौरान लोग 'राम नाम सत्य है' बोलते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
read more at Mid-Day


