हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 681 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.80 लाख तक मिलेगा वेतन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर एग्जिक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर ऑफिसर के 681 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://hindustanpetroleum.com/job-openings पर जाकर 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जूनियर एग्जिक्यूटिव के लिए चयनित उम्मीदवार को ₹30,000-₹1.20 लाख, इंजीनियर व ऑफिसर को ₹50,000-₹1.60 लाख और सीनियर ऑफिसर को ₹60,000-₹1.80 लाख तक वेतन दिया जाएगा।
read more at Times Now नवभारत


