हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा: नागपुर हिंसा पर डिप्टी CM शिंदे
औरंगज़ेब की कब्र पर विवाद को लेकर नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है, "एक प्लानिंग के तहत इस हिंसा को अंजाम दिया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "इसमें जो लोग भी शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
read more at जनसत्ता


