Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिंसा में हुई प्रदर्शनकारियों की मौत की जांच करने के लिए बांग्लादेश आएगी यूएन की टीम

short by मनीष झा / on Thursday, 15 August, 2024
संयुक्त राष्ट्र के मानव अधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से बांग्लादेश में हुए हालिया घटनाक्रम को लेकर फोन पर बातचीत की है। मोहम्मद यूनुस ने 'X' पर लिखा, "बांग्लादेश में हुई हिंसा में प्रदर्शनकारियों की मौत की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञों की एक टीम देश का दौरा करेगी।"