होटल में विषाक्त भोजन खाने से एमपी में 3 कर्मचारियों की हुई मौत, 5 की हालत गंभीर
छतरपुर (मध्य प्रदेश) के खजुराहो स्थित एक होटल में कथित तौर पर विषाक्त भोजन खाने से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ज़िला प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए ₹20,000-₹20,000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। विषाक्त भोजन को जांच के लिए भेजा गया है।
read more at भाषा


