हुडा परिवार से मिलीं रेसलर विनेश फोगाट, कांग्रेस में शामिल होने की लगीं अटकलें
रेसलर विनेश फोगाट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और दीपेंदर हुड्डा से दिल्ली स्थित उनके आवास में शुक्रवार को मुलाकात की जिसके बाद विनेश के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगने लगी हैं। भूपिंदर ने कहा, "जो भी कांग्रेस में आता है...हम हमेशा उसका स्वागत करते हैं...लेकिन यह उनका फैसला है कि उन्हें क्या करना है?"


