हाथों में बेड़ियों के बाद अब गन्ना लेकर यूपी विधानसभा पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान
यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन (आज) सपा विधायक अतुल प्रधान गन्ना और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तस्वीर लेकर पहुंचे। उन्होंने कई सपा नेताओं संग किसानों व महाकुंभ में भगदड़ के मुद्दे पर आवाज़ उठाई है। इससे पहले वह भारतीय अप्रवासियों को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने को लेकर हाथों में बेड़ियां पहनकर विधानसभा पहुंचे थे।
read more at हिन्दुस्तान


