Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हाथ में ड्रिप लगाकर अस्पताल के बेड पर शराब पीता दिखा मरीज़, वायरल हुआ वीडियो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 31 October, 2025
अशोकनगर (एमपी) के ज़िला अस्पताल में रिश्तेदारों संग वॉर्ड में बेड पर बैठकर शराब पी रहे एक मरीज़ का वीडियो सामने आया है। घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में मरीज़ के हाथ में ड्रिप लगी हुई दिख रही है और नर्स को देखकर उसके रिश्तेदार कहते दिख रहे हैं, "कोई दिक्कत नहीं है।"