हाथरस में 'भोले बाबा' के मार्ग से धूल समेट रही भीड़ को सेवादारों ने डंडों से रोका था: FIR
हाथरस में 'भोले बाबा' के सत्संग में मची भगदड़ पर दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, जब भीड़ 'भोले बाबा' के वाहन के मार्ग से धूल समेट रही थी तब भगदड़ मची थी और सेवादारों ने डंडों से भीड़ को जबरन रोका था। बकौल एफआईआर, आयोजकों-सेवादारों ने साक्ष्य छिपाने के लिए घायलों के कपड़े, जूते व चप्पल नज़दीकी खेत में फेंके।
read more at न्यूज़ 24


