हैदराबाद के चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी भीषण आग, सात डिब्बे खाक
हैदराबाद के चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम मरम्मत के लिए खड़ी एक खाली ट्रेन में आग लग गई। आग प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच लगी और देखते ही देखते सात कोच इसकी चपेट में आ गए। दमकल कर्मियों ने शाम 7:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
read more at Timesnowhindi


