हैदराबाद में अमेरिकी दूतावास वाली सड़क का नाम राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर रखेगी तेलंगाना सरकार
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में अमेरिकी दूतावास वाली सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। इस सड़क का नया नाम 'डॉनल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने की योजना है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड रेडियल रोड का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखने का भी निर्णय लिया है।
read more at News18 हिंदी


