हैदराबाद में आइसक्रीम पार्लर से बरामद की गई 11.5 किलो 'व्हिस्की आइसक्रीम'
हैदराबाद की आबकारी विभाग ने जुबली हिल्स इलाके की एक आइसक्रीम पार्लर को 'व्हिस्की आइसक्रीम' बेचने को लेकर सीज़ कर दिया है। विभाग ने स्टोर से 11.5 किलोग्राम 'व्हिस्की आइसक्रीम' बरामद किया। गौरतलब है, स्टोर पर 1-किलोग्राम आइसक्रीम में 60-मिलीलीटर व्हिस्की मिलाकर उसे महंगे दामों पर बेचा जाता था। इस रैकेट में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
read more at Hindustan Times


