हैदराबाद में निकली मोहम्मद सिराज की 'विक्ट्री परेड', फैन्स संग गाया 'लहरा दो' गाना
टी20 विश्व कप-2024 में भारत की जीत के बाद तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की उनके गृहनगर हैदराबाद में शुक्रवार को 'विक्ट्री परेड' निकाली गई। इस दौरान सिराज ने तिरंगा लहराते हुए फैन्स के साथ फिल्म '83' का गाना 'लहरा दो...' गाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सिराज ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि हम जीत गए।"
read more at ABP न्यूज़


