हिना खान के रोज़ा रखने व जिम करने पर रोज़लिन ने कसा तंज, कहा- आम इंसान के लिए संभव नहीं
ऐक्ट्रेस हिना खान ने पहले जिम करने और फिर रोज़ा रखने की अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके बाद ऐक्ट्रेस रोज़लिन खान ने बिना हिना का नाम लिए उनपर तंज कसा है। रोज़लिन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आम इंसान के लिए संभव नहीं कि वो रोज़ा रखकर जिम करे। कैंसर के मरीज़ के लिए तो असंभव है।"
read more at Times Now नवभारत


