हापुड़ में अस्पताल की कैंटीन की दाल में निकली छिपकली, मरीज़ के परिजन ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक हॉस्पिटल की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। एक मरीज़ के परिजन ने उसके लिए रोटी और दाल मंगाई थी और दाल में छिपकली मिलने के बाद मरीज़ के परिजन ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है।
read more at लेटेस्टली


