हुमा कुरैशी ने भारतीय सेना व BSF के जवानों से की मुलाकात, कहा- आप हैं तो हम हैं
ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर के सुचेतगढ़ में इंडियन आर्मी व बीएसएफ के जवानों से मुलाकात का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर उनके योगदान की सराहना की है। उन्होंने लिखा, "आप हैं तो हम हैं। आपकी वीरता के लिए आपको सलाम।" गौरतलब है, वह जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
read more at Instagram


