Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल के ऊना में गहरी खाई में गिरी ऐम्बुलेंस, 3 लोगों की हुई मौत व 2 घायल

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 6 September, 2025
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में शनिवार सुबह हिमाचल-पंजाब सीमा पर डीएमसी लुधियाना जा रही ऐम्बुलेंस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा टूट गया था जिसके चलते ऐम्बुलेंस का संतुलन बिगड़ा और वह खाई में गिर गई।