Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

short by सलीम / on Tuesday, 28 July, 2026
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश के बीच सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के पास हुआ है। मृतकों में 2 महिला, 2 पुरुष और एक 3 माह की बच्ची शामिल हैं।