हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बादल फटा, कई वाहन मलबे में दबे
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शनिवार तड़के बादल फट गया जिससे कई वाहन मलबे में दब गए। वहीं, तेज़ बहाव के साथ आए मलबे ने खेतों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, बादल फटने की घटना नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल स्थित गुतराहण गांव में हुई है।
read more at दैनिक ट्रिब्यून


