Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में कॉन्स्टेबल के 700 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी

short by Himanshu / on Tuesday, 14 July, 2026
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के 734 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत महिलाओं के 243 जबकि पुरुषों के 491 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड लेवल-3 के तहत ₹20,200-64,000 तक का वेतन मिलेगा।