हिमाचल में मछली पालकों को मिलेंगे ₹50,000 मछुआरों के लिए भी बड़ा एलान
हिमाचल सरकार ने मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए योजनाएं शुरू की हैं। जोखिम निधि योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर पंजीकृत ट्राउट पालकों को अधिकतम ₹50,000 मिलेंगे। इसके लिए सालाना ₹500 देने होंगे। मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना में जलाशय की मछली का भाव ₹100 प्रति किलो से कम होने पर मछुआरों को ₹20 तक सब्सिडी मिलेगी।
read more at Abplive


