हिमाचल में तेज़ रफ्तार कार ने खड़ी जीप को उड़ाया, चपेट में आई पैदल चल रही महिला
सोलन (हिमाचल प्रदेश) के नालागढ़ में तेज़ रफ्तार कार ने खड़ी जीप को टक्कर मार दी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखा कि टक्कर से खड़ी जीप उछलकर रास्ते से गुजर रही महिला से जा टकराई और तेज़ रफ्तार गाड़ी 1-2 बार पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
read more at Public


