Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से 5 लोगों की मौत, 1,337 सड़कें हुईं बंद

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 3 September, 2025
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मकान ढहने की घटनाओं में 5-लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 4 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 1,337 सड़कें बंद हो गईं। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।