Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की चपेट में आई यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की हुई मौत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 7 October 2025
हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर ज़िले के बरठी के पास एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई है और अब तक 15 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे और बस की छत पर मलबा व पत्थर गिरे हैं। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।