Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल, सरकार ने लगाया 'विधवा व अनाथ' सेस

short by खुशी / on Wednesday, 12 August, 2026
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल पर 60 पैसे/लीटर का 'विधवा और अनाथ सेस' लगाने का फैसला किया है जो 11-अगस्त की आधी रात से लागू हो गया है। यह राशि पेट्रोल-डीज़ल के 'फर्स्ट सेल पॉइंट' पर ही वसूली जाएगी। इसका इस्तेमाल प्रदेश में अनाथ बच्चों व आर्थिक रूप से कमज़ोर विधवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर होगा।