हिमाचल में लैंडिंग के वक्त विमान में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे डिप्टी CM व DGP
शिमला एयरपोर्ट (हिमाचल प्रदेश) पर सोमवार सुबह दिल्ली से शिमला आए विमान में लैंडिंग के वक्त तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। विमान में राज्य के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा भी सवार थे। बकौल रिपोर्ट्स, लैंडिंग के वक्त स्पीड कम नहीं होने के कारण विमान रनवे के आखिरी पॉइंट तक पहुंच गया था।
read more at ABP न्यूूज़


