हिमाचल सीएम सुक्खू की पत्नी लड़ेंगी विधानसभा उप-चुनाव, कांग्रेस ने देहरा से दिया टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा उप-चुनावों के लिए हिमाचल प्रदेश से एक उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की। देहरा (हिमाचल प्रदेश) से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से मोहित सेनगुप्ता और बागदा से अशोक हलदर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
read more at हिन्दुस्तान


