Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमानी नरवाल के बाद हरियाणा में एक और महिला की हुई हत्या, कंबल में लिपटा मिला शव

short by मनीष झा / on Tuesday, 4 March 2025
झज्जर (हरियाणा) के बहादुरगढ़ इलाके में एक महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला है। बकौल पुलिस, मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और महिला कौन है, किसने और किन कारणों से उसकी हत्या की गई है उसकी जांच जारी है। पिछले दिनों रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव सूटकेस में मिला था।