हेयर फॉल रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने बनाई खास कंघी, तेज़ी से बाल बढ़ाने का दावा
चीनी वैज्ञानिकों ने 'डिटैंगल' नाम की इलेक्ट्रिक कंघी विकसित की है जो बालों की जड़ों तक इलेक्ट्रिक सिग्नल और दवाएं पहुंचाती है। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, चूहों पर परीक्षण में इसके पूरे सिस्टम से 28 दिनों में 97.85% बालों की रिकवरी हुई जबकि मिनॉक्सिडिल से करीब 70% रिकवरी दर्ज की गई। हालांकि, इंसानों पर परीक्षण बाकी है।
read more at News18 हिंदी


