हीरो मोटोकॉर्प ने संजय भान को बनाया कार्यकारी उपाध्यक्ष
हीरो मोटोकॉर्प ने वैश्विक कारोबार मामलों के अपने मुख्य व्यापार अधिकारी संजय भान को कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया है। भान अपनी नई भूमिका में हाल में स्थापित ग्लोबल 'मार्केट इनसाइट्स फंक्शन' के साथ-साथ वैश्विक उत्पाद योजना पोर्टफोलियो का भी नेतृत्व करेंगे। भान 1991 में कंपनी में शामिल हुए और कई दोपहिया मॉडल को पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
read more at R.Bharat


