रणबीर कपूर की हीरोइन बनाने का झांसा देकर गाज़ियाबाद की लड़की से हुई ₹90 लाख की ठगी
गाज़ियाबाद (यूपी) की एक महिला को फेसबुक पर खुद को असिस्टेंट डायरेक्टर बताने वाले आमोल कोचे नामक शख्स ने फिल्मों में हीरोइन का लीड रोल दिलाने का झांसा दिया। वीडियो कॉल पर एग्रीमेंट दिखाकर जनवरी-2026 तक ₹90 लाख से अधिक ठग लिए। आरोपी ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म और जॉली एलएलबी-3, मुठभेड़, आशिकी-3 जैसी फिल्मों में काम दिलाने का भरोसा दिया था।
read more at Livehindustan


