Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हार्ट अटैक आने पर लंदन में अस्पताल पहुंची बुज़ुर्ग, 25 घंटे तक बेड न मिलने पर लौटी घर

short by तान्या झा / on Monday, 23 September, 2024
लंदन में एक 86-वर्षीय महिला को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल लाया गया जहां उसे बेड नहीं दिया गया। करीब 25-घंटों तक कोरिडोर में इंतज़ार करने पर बुज़ुर्ग महिला थक-हारकर लौट गई। उसकी बेटी ने बताया, "हमें 20 मरीज़ों संग कॉरिडोर में रहना पड़ा। वहां मौजूद मरीज़ों के मुताबिक, वे 15 सितंबर से बिस्तर का इंतज़ार कर रहे हैं।"