हार्ट अटैक से बचने के लिए 20-40 साल की उम्र के लोगों को क्या-क्या खाना चाहिए?
लेखक विजय ठक्कर के मुताबिक, 20-40 साल के लोग सफेद चावल और रिफाइंड आटे की जगह भूरा चावल, ज्वार, बाजरा और ओट्स खाकर कॉलेस्ट्रोल व शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। सरसों तेल, जैतून (ऑलिव) का तेल और मूंगफली का तेल भी हार्ट के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने अमरूद, अनार, पपीता, पालक और टमाटर खाने की भी सलाह दी।


