हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने क्रिकेटर संग सगाई की खबरों पर दी प्रतिक्रिया
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड ऐक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा ने उनकी सगाई की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "लोगों को लगता है कि मेरी सगाई हो गई है...जबकि मैं हर दिन अच्छी ज्वैलरी पहनना पसंद करती हूं।" गौरतलब है, हार्दिक द्वारा शेयर कुछ तस्वीरों में माहिका की उंगली में रिंग दिखी थी।
read more at Times Now


