हार्दिक से अलग हो चुकीं नताशा ने शेयर कीं बेटे संग तस्वीरें; क्रिकेटर ने दी प्रतिक्रिया
मॉडल-ऐक्ट्रस नताशा स्टैनकोविक ने पति व भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या से अलग होने की घोषणा करने के बाद इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अगस्त्य संग तस्वीरें शेयर की हैं। हार्दिक ने नताशा के पोस्ट पर हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक से अलग होने की घोषणा करने से पहले नताशा बेटे के साथ सर्बिया स्थित अपने घर चली गई थीं।
read more at ABP न्यूज़


