Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिरासत में पिता-पुत्र की मौत के मामले में तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मिली फांसी की सज़ा

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 6 April, 2026
तमिलनाडु के थूथुकुडी में 2020 में पिता-पुत्र की हिरासत में यातना और मौत के मामले में मदुरै ज़िला कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सज़ा सुनाई है। मृतक पी. जयराज (58) और उनके बेटे जे बेनिक्स (31) को सत्तनकुलम पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा था। अदालत ने कहा कि यह मामला 'दुर्लभ-से-दुर्लभतम' श्रेणी में आता है।
read more at ANI