Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होली पर देश की इकोनॉमी को मिलेगी तेज़ रफ्तार, ₹60,000 करोड़ तक के कारोबार का अनुमान

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 10 March, 2025
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, इस साल देश में होली पर ₹60,000 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है जो 2024 के आंकड़े ₹50,000 करोड़ से 20% अधिक है। कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार, देश में स्वदेशी हर्बल रंग/गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, पूजा-सामग्री, परिधान समेत अन्य सामानों की जमकर बिक्री हो रही है।