Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होली पर स्कूटी चलाते दिखे तेज प्रताप, बिहार CM आवास के बाहर चिल्लाए- कहां हैं पलटू चाचा

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Saturday, 15 March 2025
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह होली वाले दिन पटना (बिहार) में स्कूटी चलाते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाले गेट पर पहुंचते ही उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'कहां हैं पलटू चाचा'। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।