Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हॉस्टल के कमरों में एसी न होने के चलते मेस में सो गए आईआईएम अमृतसर के छात्र, सामने आया वीडियो

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 15 June, 2024
पंजाब में भीषण गर्मी के बीच हॉस्टल के कमरों में एसी लगवाने की मांग कर रहे आईआईएम अमृतसर के छात्र संस्थान के वातानुकूलित मेस में सो गए जिसका वीडियो सामने आया है। इसे लेकर निदेशक डॉ नागराजन राममूर्ति ने कहा कि वर्तमान छात्रावास भवन में उपलब्ध बिजली आपूर्ति की लाइनें अधिक लोड नहीं उठा सकतीं इसलिए कूलर लगाए जाएंगे।