Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हज़ारों कर्मचारियों को फिर नौकरी से निकाल सकती है माइक्रोसॉफ्ट: रिपोर्ट

short by श्वेता यादव / on Thursday, 19 June, 2025
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। इस बार सबसे ज़्यादा असर कंपनी के सेल्स विभाग पर पड़ सकता है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी 30 जून से पहले हज़ारों पदों को खत्म कर सकती है। इससे पहले भी कंपनी ने मई में करीब 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।