Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हथियार डीलर संजय भंडारी को भारत लाने के लिए ब्रिटिश कोर्ट ने उनके प्रत्यर्पण की दी मंज़ूरी

short by अनिल कुमार / on Monday, 7 November, 2022
भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी को भारत लाने के लिए ब्रिटिश कोर्ट ने उनके प्रत्यर्पण की मंज़ूरी दे दी है। जज ने कहा, "मैं...केवल भारत सरकार के आश्वासन...(भंडारी को तिहाड़ जेल में एक अलग सेल में रखा जाएगा)...के आधार पर...यह आदेश दे रहा हूं।" भंडारी पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्डरिंग समेत कई डिफेंस डील में रिश्वत लेने का आरोप है।