Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली के करोल बाग में मोबाइल दुकान से ₹1.5 करोड़ लूटे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 9 October, 2022
पुलिस ने बताया है कि 5-7 हथियारबंद बदमाशों ने करोल बाग (दिल्ली) में एक मोबाइल एक्सेसरीज़ की दुकान से बंदूक की नोक पर ₹1.5 करोड़ लूट लिए। पुलिस ने बताया कि बदमाश दुकान में ग्राहक बनकर घुसे थे और सबने अपना चेहरा ढकने के लिए हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।