Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी ने पहली बार मंदिर परिसर से बाहर निकलकर किए रामलला के दर्शन

short by खुशी / on Wednesday, 30 April, 2025
अयोध्या में बुधवार को 200+ वर्ष पुरानी परंपरा तोड़कर हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी व 'गद्दी नशीं' महंत प्रेमदास पहली बार मंदिर परिसर की 52-बीघा परिधि से बाहर निकले और राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। महंत प्रेमदास ने मंदिर की अंतरगृही परिक्रमा का भी शुभारंभ किया। परंपरा के अनुसार, 'गद्दी नशीं' जीवनभर मंदिर परिसर से बाहर नहीं जा सकते।