हफ्ते में 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा एमपी का शख्स, हुआ समझौता
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के काउंसलर अधिवक्ता हरीश दीवान के अनुसार, फैमिली कोर्ट में मध्य प्रदेश निवासी शख्स व उसकी 2 पत्नियों के बीच हुए समझौते के तहत शख्स हफ्ते में 3-दिन पहली जबकि 3-दिन दूसरी पत्नी संग रहेगा। शख्स ने गुरुग्राम में पत्नियों को अलग-अलग फ्लैट दिलवाया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह रविवार को अपनी मर्ज़ी से कहीं भी रह सकेगा।
read more at News18 हिंदी


