Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमें G7 का सदस्य नहीं बनाया तो हमने अपना क्लब बना दिया: BRICS के गठन पर जयशंकर

short by तृप्ति भण्डारी / on Friday, 13 September, 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ​'ब्रिक्स के गठन की क्या ज़रूरत थी?' पूछे जाने पर गुरुवार को कहा, "एक ग्रुप है जी7, इसमें किसी देश को सदस्य बनने नहीं दिया गया इसलिए हमने अपना क्लब (ब्रिक्स) बनाने का फैसला लिया।" उन्होंने आगे कहा, "यह देखकर हैरान हूं कि ब्रिक्स की बात पर उत्तर (ग्लोबल नॉर्थ) कितना असुरक्षित महसूस करता है।"