हमें दिखाने से पहले अधिकारी उसके मरने का इंतज़ार कर रहे थे: आरजी कर रेप पीड़िता के पिता
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की रेप पीड़िता डॉक्टर के पिता ने कहा कि उन्हें लगता है कि घटना के बारे में सुनने के बाद जब वह अस्पताल पहुंचे थे तो उनकी बेटी ज़िंदा थी। उन्होंने कहा, "तत्कालीन पुलिस आयुक्त सहित वहां मौजूद सभी लोग...हमें बेटी को दिखाने से पहले उसके मरने का इंतज़ार कर रहे थे।"


